वो भी तो एक ज़माना था
अपना दिल भी दीवाना था
ख़्वाब को हमने सच माना था
उसका चेहरा एक हकीक़त
बाकी सब तो अफसाना था
अब समझे दुनिया का मतलब
रिश्तों का ताना बाना था
मेरा घर महफ़िल के सरीखा
छोड़ के सबको ही जाना था
भीड़ में रुसवा हमको किया
तन्हाई में समझाना था
उसका नाम भी ले ना पाए
होठों पर यूँ पैमाना था
फिर से वो पशोपेश में था
सच को फिर झुठलाना था
आँगन भर की जागीरदारी
वो भी तो एक ज़माना था
भूले हम सब प्यार के वादे
आखिर दिल को बहलाना था
"नज़र" की बातें कोई ना समझे
हाल-ए-दिल तो बतलाना था

